गिरिडीह(GIRIDIH):डुमरी के धावाटांड के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई.जिसमें स्कॉर्पियो पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना मधुबन थाना क्षेत्र की है.
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो
वहीं हादसे के बाद दोनों स्कार्पियो सवार को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने स्कार्पियो सवार एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एक की मौत एक घायल
बताया जाता है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गिरिडीह की ओर से डुमरी की ओर आ रही थी.मृतक की पहचान रांची निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है. जबकि वाहन चला रहे व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है.
रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


