मकान मालिकन की किराये में रह रहे एक छात्र ने कर दी बेरहमी से हत्या, क्या थी वजह पढ़िए

    मकान मालिकन की किराये में रह रहे एक छात्र ने कर दी बेरहमी से हत्या, क्या थी वजह पढ़िए

    Godda:-एक मकान मालिकन ने कभी सपने में नहीं सोचा था कि, जिस लड़के को उसने रहने के लिए कमरा दिया है. एक दिन वह उसकी इतनी बेरहमी से हत्या कर देगा. सवाल भी सबके मन में य ही होगा कि कोई आखिर किसी की जान क्यो लेगा , तो चलिए आपको बताते है, आखिर एक मकान मालकिन का क्या कसूर था कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा.

    ये मर्डर का मामला गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी थाना इलाक के खरखिड़ियां की है. जहां मकान मालिकन संयुक्ता देवी पिछले एक हफ्ते से लापता दिख रही थी. उसके बेटे राजेश पोद्दार ने थाने में अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ, इससे सभी का सर चकरा गया. दरअसल, संयुक्ता देवी की हत्या उसके ही घर में किराये के मकान में रह रहे छात्र रोहित कुमार राम ने कर दी थी. इसके बाद उसके शव को बोरे में भरकर डेम में गाड़ दिया था. ये वारदात आरोपी रोहित ने 14 अक्टूबर को ही अंजाम दे दिया था.

    चोरी करते पकड़ा गया आरोपी रोहित

    रोहित कुमार राम संयुक्ता देवी के किराये के मकान में पिछला छह महीने से रहकर पढ़ाई कर रहा था. 14 तारीख को रोहित को चोरी करते हुए महिला ने देख लिया था, इसके बाद उसने उसकी हरकत को पुलिस को बताने और जेल भेजने की धमकी दी. इसी को लेकर गुस्से में तमतमाएं रोहित ने पहले उसे लकड़ी से सिर में मारकर घायल कर दिया, इसके बाद तकिया से दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को बोरे में भरकर उसे डैम के पास गाड़ कर एक पत्थर से दबा दिया.

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वही उसकी निशानदेही पर महिला के शव को डेम से बरामद भी कर लिया है. इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल लकड़ी को भी पुलिस ने अपने कब्जे में साक्ष्य के तौर पर लिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news