घर के बाहर खड़े व्यक्ति को अपराधियों ने मारी गोली, एमजीएम में चल रहा इलाज

    घर के बाहर खड़े व्यक्ति को अपराधियों ने मारी गोली, एमजीएम में चल रहा इलाज

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर में लगातार अपराधिक घटनाए सामने आ रही है. पिछले सप्ताह की जमशेदपुर के सिविल कोर्ट में अपराधियों ने पेशकार पर हमला कर दिया था. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था. इस घटना से अपराधियों ने खुले तौर पर जमशेदपर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी थी. इसी बीच अपराधियों ने मंगलवार की देर शाम एक व्यक्ति पर गोली मार दी. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. फिलहाल उसका इलाज के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.  

    घर के बाहर खड़ा था तभी अपराधी ने मारी गोली

    मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत दयानंद पब्लिक स्कूल के पास रहन वाले देव ठाकुर को अपराधियों ने गोली मार दी. गोली सिधे देव ठाकुर के कंधे पर जा लगी. जिससे वह घटना स्थल पर ही गिर पड़ा. गोली मारकर अपराधी मौके से फरार हो गए.  इसके बाद देव के साथियों ने उसे इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है. देव के साथियों ने बताया कि देव अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी एक युवक पैदल आया और देव पर गोली चला दी. हमलावर को पकड़ने का भी प्रयास किया गया, पर वह तेजी से फरार हो गया.

    जांच में जुटी पुलिस

    इधर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों को पता लगाने में जुट गई है. बता दें कि इस घटना से सोनारी के स्थानीय लोग काफी आक्रोशित है. उनका कहना है कि आए दिन जमशेदपुर के आस-पास के इलाके में अपराधी  खुले में घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जा रहे है औऱ पुलिस सिर्फ मामले की जांच पड़ताल कर रही है. फिलहाल अब देखने वाली बात यह होगी की पुलिस जमशेदपुर में बढ़ रहे अपराध की घटना पर कैसे लगाम लगाती है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news