चाईबासा सदर अस्पताल में मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

    चाईबासा सदर अस्पताल में मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

    चाईबासा (CHAIBASA) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. मरीज की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना रविवार की सुबह की बताई जा रही है.

    मिली जानकारी के मुताबिक मृतक टोंटो प्रखंड के पुरानापानी गाँव का निवासी बताया जा रहा है. वह पिछले कुछ दिनों से सदर अस्पताल के में भर्ती था. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, लेकिन वास्तविक कारण की अभी जांच चल रही है. यह भी जाँच का विषय है कि क्या मरीज मानसिक तनाव में था या किसी अन्य कारण से उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा.

    निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

    इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. वार्ड की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और मरीज़ निगरानी व्यवस्था, खासकर रात में गार्डों की तैनाती में खामियों की जाँच की जा रही है. पुलिस ने अस्पताल प्रशासन से भी पूछताछ शुरू कर दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news