दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री को आया हार्ट अटैक, मौत से ट्रेन में मची हलचल, जानें कहां का रहने वाला था यात्री

    दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री को आया हार्ट अटैक, मौत से ट्रेन में मची हलचल, जानें कहां का रहने वाला था यात्री

    देवघर(DEOGHAR): देवघर के मधुपुर स्टेशन पर ट्रेन से एक व्यक्ति का शव उतारा गया. दरअसल आरा से दुर्ग तक चलने वाली दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में अपने परिजनों के साथ यात्रा कर रहे बुजुर्ग की मौत हृदय गति रुकने से हो गई थी. ट्रेन मधुपुर पर पहुंचने पर ऑन डियूटी आरपीएफ एएसआई डीपी सिन्हा, जीआरपी पुलिस बल के द्वारा यात्री को मधुपुर स्टेशन पर उतारा.

    अपने परिजन के साथ आरा से कोलकाता जा रहे थे

    बिहार के आरा जिला जगदीशपुर के रहने वाले 60 वर्षीय रविन्द्र साव अपने पत्नी आशा देवी तथा बहु के साथ आरा से कोलकता जा रहे थे. तीनों दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन में आरा में चढ़े थे. सभी सामान्य बोगी में सफर कर रहे थे. पत्नी आशा देवी ने बताया कि इस ट्रेन से आसनसोल में उतरकर दूसरी ट्रेन में चढ़ना था. यात्रा के दौरान अचानक रविन्द्र साव को चक्कर आने लगा और वह सीट से नीचे गिर कर बेहोश हो गए. ट्रेन में स्कार्ट कर रहे आरपीएफ के अधिकारी ने चिकित्सीय जांच के लिए रेलवे अधिकारी को सूचना दिया गया. ट्रेन जब मधुपुर स्टेशन पहुंची तो रविंद्र साव को ट्रेन में ही चिकित्सक द्वारा जांच किया गया. जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

    मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

    मौत होने की सूचना मिलते ही मृतक के साथ यात्रा कर रहे इनकी पत्नी और बहु का रो रो कर बुरा हाल हो गया. पत्नी की चीख पुकार से स्टेशन का माहौल गमगीन हो गया. रेलवे के अधिकारी द्वारा मृतक के बेटे को सूचना दे दिया गया है .मामले मे रेल थाना में यूडी मामला दर्ज कर लिया गया है.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news