लोहरदगा : करंट की चपेट में आने से एक नाबालिग की मौत, दातुन तोड़ने गई थी जंगल 

    लोहरदगा : करंट की चपेट में आने से एक नाबालिग की मौत, दातुन तोड़ने गई थी जंगल

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : लोहरदगा जिला के कुम्हरिया में करंट की चपेट में आने से एक नाबालिक की मौत हो गई. मृतक फरजाना खातून भंडरा थाना क्षेत्र का निवासी था. नाबालिक लड़की सोमवार सुबह दातुन तोड़ने जंगल की ओर गई थी. इसी क्रम में पटवन करने के लिए खींचे गए तार की चपेट में आ गई. और मौके पर ही नाबालिक की मौत हो गई. सूचना पर भंडरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

    ग्रमीणों ने देखा युवती का शव

    खेत जाने के क्रम में ग्रामीणों ने युवती के शव को देखा. जिसके बाद घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई. मृतिका के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया. 

    रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो

     



    Related News