साहिबगंज के राजमहल में भीषण आग का तांडव,पलक झपकते जलकर राख हो गए टेंट हाउस गोदाम

    साहिबगंज के राजमहल में भीषण आग का तांडव,पलक झपकते जलकर राख हो गए टेंट हाउस गोदाम

    साहिबगंज: जिले के राजमहल में फिर एक बार भीषण आग का तांडव देखने को मिला है.जान कारी के अनुसार नीलकोठी क्षेत्र में देर रात एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. इस घटना में लाखों रुपये मूल्य का सा मान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया.

    आगे बताया जा है कि आग तेजी से फैलते हुए पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. अंदर रखे जनरेटर,बड़ी संख्या में प्लास्टिक कुर्सियां, टेंट के कपड़े,बिछावन और एक मोटरसाइकिल जलकर राख हो गए.घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया गया. फिलहाल आग लगने के कार णों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है.फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

    रिपोर्ट गोविंद ठाकुर 



    Related News