पलामू में ठगी का बड़ा खेल, दिनदहाड़े पुलिस की वर्दी में पीएचईडी ठेकेदार समेत दो युवकों से उड़ा के गए सोने के गहने

    पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय में फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पांकी रोड स्थित रेड़मा सुरेश सिंह चौक के पास दिनदहाड़े पीएचईडी विभाग के एक ठेकेदार समेत दो युवकों से सोने के गहने ठग लिए गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस जांच में जुट गई है.

    पलामू में ठगी का बड़ा खेल, दिनदहाड़े पुलिस की वर्दी में पीएचईडी ठेकेदार समेत दो युवकों से उड़ा के गए सोने के गहने

    पलामू (PALAMU): पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय में फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पांकी रोड स्थित रेड़मा सुरेश सिंह चौक के पास दिनदहाड़े पीएचईडी विभाग के एक ठेकेदार समेत दो युवकों से सोने के गहने ठग लिए गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस जांच में जुट गई है.

    पीएचईडी विभाग के संवेदक अरविंद तिवारी ने बताया कि वह रविवार को रेड़मा चौक से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान सुलभ शौचालय के पास सादे कपड़ों में आए एक युवक ने उन्हें रोकते हुए कहा कि साहब बुला रहे हैं. कुछ ही दूरी पर जैकेट पहने एक युवक पुलिसकर्मी के रूप में खड़ा था, जिससे पूरा मामला विश्वसनीय लगने लगा.

    आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि बैरिया चौक के आसपास लूटपाट और चाकूबाजी की घटनाएं हुई हैं और एसपी के आदेश पर सघन जांच चल रही है. सुरक्षा का हवाला देते हुए उसने अरविंद तिवारी से सोने की अंगूठी उतारकर पैकेट में रखने को कहा. मना करने पर धमकाया गया. जैसे ही अंगूठी उतारी गई, दोनों आरोपी झपट्टा मारकर बाइक से फरार हो गए.

    घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन सड़क पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण कोई मदद नहीं मिल सकी. अरविंद तिवारी ने बताया कि इसी तरह की ठगी की घटनाएं इससे पहले जीएलए कॉलेज गेट और अन्य इलाकों में भी हुई हैं, जहां दो अन्य युवकों से सोने की चेन उतरवा ली गई थी.

    संतोष की बात यह है कि पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज खंगाल रही है. शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है. आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news