धनबाद की सड़कों पर प्रेशर हॉर्न बजाकर चलने वाली युवकों की टोली बन गई है खतरा,जानिए कैसे


धनबाद(DHANBAD): धनबाद की सड़कों पर युवाओं की टोली को बाइक रेस लगाते अक्सर देखा जा सकता है. एक तो सड़क पर तेजी से प्रेशर हॉर्न बजाते हुए चलते हैं. इस कारण दूसरे वाहन चालकों को खतरा महसूस होने लगता है. और कभी-कभी तो रेस लगाने वाले बाइक चालक भी टकराकर जान गवां बैठते हैं. ऐसी ही एक घटना शुक्रवार की देर रात लुबी सर्कुलर रोड पर डीसी आवास के सामने हुई है .कार और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए. साथ में कार में सवार एक महिला और बच्ची भी घायल हो गई है. सभी को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है .जानकारी के अनुसार रांची की रहने वाली सुष्मिता चौहान अपने परिवार के सदस्यों के साथ जयप्रकाश नगर स्थित अपने मायके आ रही थी. इसी दौरान डीसी आवास के समीप तेज गति से विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक और कार की सीधी टक्कर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवकों की एक टोली बाइक रेस लगाकर चल रही थी. इसी दौरान एक बाइक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार से जा टकराई. घटना के बाद रेस लगाने वाले अन्य युवक भाग निकले.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद
4+