दुमका नगर थाना पहुंचा नॉर्वे से आए 30 सैलानियों का जत्था, थाना प्रभारी ने दी गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी

    दुमका नगर थाना पहुंचा नॉर्वे से आए 30 सैलानियों का जत्था, थाना प्रभारी ने दी गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी

    दुमका (DUMKA) : नॉर्वे से आए 30 सैलानियों का जत्था इन दिनों झारखंड की उप राजधानी दुमका में भमण कर रहे हैं. यह सभी दुमका की सभ्यता, संस्कृति के साथ-साथ संगीत के बारे में घूम घूम कर जानकारी एकत्रित करने में लगे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को सैलानियों का जत्था दुमका शहर के भ्रमण पर निकला. गाइड के साथ सभी सैलानी दुमका नगर थाना पहुंचे. यहां थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह द्वारा सभी सैलानियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया. सभी को नाश्ता कराया गया. थाना परिसर में गणतंत्र दिवस की तैयारी देखकर सैलानियों ने इस बाबत पूछा. थाना प्रभारी द्वारा सैलानियों को भारतीय गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

    दुमका पुलिस को किया धन्यवाद

    वहीं मीडिया से बात करते हुए नॉर्वे निवासी हेलेना ने दुमका पुलिस को धन्यवाद दिया और कहा कि दुमका में अपने आप को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. दुमका पुलिस की मेहमानवाजी से खुश होकर सैलानियों ने धन्यवाद स्वरूप एक गाना भी गाया.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news