धनबाद: सरायढेला में झूले के रस्सी में फंसकर बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    धनबाद: सरायढेला में झूले के रस्सी में फंसकर बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के सरायढेला  में शुक्रवार की दोपहर एक ऐसी घटना घटी , जिसे सुन जान कर लोग  दांतों तले उंगली दबा लिए है.  लगभग 7 वर्षीय बच्ची की मौत झूले की रस्सी गले में फंसने की वजह से हो गई है.  घटना के बाद बच्ची को मेडिकल कॉलेज  अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  जानकारी के अनुसार बच्ची घर में झूले पर झूल रही थी. 

     उस समय बच्ची की मां और पिता दोनों घर पर नहीं थे.  थोड़ी देर बाद जब आए तो देखा की बच्ची के गले में झूले की रस्सी फैंसी है और वह अचेत है.   उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  आशंका जताई जा रही है कि झूला झूलने के दौरान बच्ची अनियंत्रित हो गई होगी, जिससे  झूले की रस्सी उसके गले में फंस गई होगी.  इस घटना के बाद माता और पिता का रो-रो कर बुरा हाल है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News