राजधानी: शॉर्ट सर्किट से दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान


रांची (RANCHI): रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के थड़पखना में रविवार सुबह अचानक एक दुकान में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी की कुछ ही समय में आसपास की सभी दुकानें भी आग की चपेट में आ गई. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. दुकान में आग लगने से दुकानदारों को लाखों का नुकसान होने की बात सामने आ रही है. आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
4+