झारखंड के लाल परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की जीवनी पर बनेगी फिल्म,आज से शूटिंग शुरू

    झारखंड के लाल परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की जीवनी पर बनेगी फिल्म,आज से शूटिंग शुरू

     गुमला(GUMLA):परमवीर चक्र विजेता लांस नायक शहीद अल्बर्ट एक्का की जीवनी पर आधारित फिल्म का निर्माण होगा. जिसकी शूटिंग 27 दिसंबर से शहीद के पैतृक गांव गुमला के जारी में शुरू होगी. फिल्म के लेखक निर्देशक सुमंत रतुरी और निर्माता सागर गौड़ा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए जारी में सेट लग गया है.

    शहीद के पुत्र भीमसेंट एक्का से फिल्म का मुहूर्त कराया जाएगा

     गुरुवार को शहीद के पुत्र भीमसेंट एक्का से फिल्म का मुहूर्त कराया जाएगा. उनकी जीवनी पर आधारित फिल्म की शूटिंग उनके गांव और घर से शुरू होगी.निर्देशक ने बताया कि उनके पिता लेखक है और उन्होंने 1971 के युद्ध की किताब लिखी है उस किताब को पढ़ने के बाद मुझे लगा कि एक जनजातीय क्षेत्र की युवक की वीरता की कहानी एक साहित्य में ना सिमट कर रह जाए देश के युवाओं में ऊर्जा का संचार और देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से फिल्म का निर्माण किया जा रहा है.

    फिल्म का संभावित नाम गंगासागर का युद्ध होगा

    फिल्म का संभावित नाम गंगासागर का युद्ध होगा हालांकि यह फाइनल नहीं है वही अल्बर्ट एक्का का रोल के लिए बॉलीवुड के एक्टर अमरीश पुरी के पोता वरदान पूरी और शहीद की पत्नी बलमदिना एक्का की भूमिका बॉलीवुड की साक्षी मोकदन कर रही है.

    रिपोर्ट-सुशील कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news