राष्ट्रपति के सम्मान में राजभवन में दावत का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए पेश

    राष्ट्रपति के सम्मान में राजभवन में दावत का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए पेश

    रांची (RANCHI):  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय झारखंड दौरा के दूसरे दिन रात्रि में राजभवन में दावत का आयोजन किया गया. इसमें मुख्यमंत्री, राज्यपाल राज्य सरकार के कई मंत्री सांसद वरीय अधिकारी शामिल हुए.

    राजभवन परिसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में पार्टी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे. यह दावत राजभवन की ओर से आयोजित हुआ था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गुलदस्ता देकर स्वागत किया.

    खूंटी और रांची के नामकोम में ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं. उसके बाद रात्रि में उनके सम्मान में राजभवन की ओर से पार्टी का आयोजन किया गया था. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. सभी ने राष्ट्रपति का अभिनंदन भी किया.

    इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री के अलावा सांसद को ही आमंत्रण मिला था. इसके अलावा,सीएस, प्रधान महालेखाकार रेलवे के डीआरएम, डीजीपी अरे कई पदम सम्मान से सम्मानित विशिष्ट व्यक्ति शामिल हुए. इस दौरान झारखंड की संस्कृति को नृत्य और संगीत के माध्यम से पेश किया गया. कार्यक्रम के दौरान राजभवन के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news