गिरिडिह: रातों-रात एक परिवार हुआ कंगाल, तीज मनाने गए थे पैतृक गांव और घर में हो गई चोरी 

    गिरिडिह: रातों-रात एक परिवार हुआ कंगाल, तीज मनाने गए थे पैतृक गांव और घर में हो गई चोरी 

    गिरिडीह (GIRIDIH) : एक पूरा परिवार तीज मनाने पैतृक गांव गया मगर जब परिवार वाले घर वापस आए तो घर पर कुछ नहीं बचा था. रातों-रात पूरा परिवार कंगाल हो गया. मामला गिरीडीह जिले डुमरी प्रखंड के डुमरी थाना क्षेत्र का है. घटना के बारे में बताया जा रहा है परिवार के सारे सदस्य पैतृक गांव बेको गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने घर में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जहां से चोरों ने लगभग लाखों रुपए के जेवरात, 7 हजार नगदी सहित कीमती सामान उड़ा ले गए. 

    कई कीमती समान गायब 

    इस घटना की जानकारी घरवालों को उस समय हुई जब पड़ोसियों ने सुबह उठकर घर का ताला टूटा हुआ देखा. इसके बाद आस पास के लोगों ने इसकी जानकारी घर के मालिक को दी. वहीं जब गृह स्वामी घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर में रखा डीजे साउंड सिस्टम का छः मशीन 40 ग्राम सोना गायब था. जिसमें मंगलसूत्र, हार कंगन, पायल बिजली का तार कुछ जरूरी कागजात 7 हजार नगद नहीं थे. फिलहाल पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है. मामले की जांच की जा रही है.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news