रांची के मोरहाबादी मैदान में ड्राइवर की संदिग्ध हालात में हुई मौत, मैदान में मिला शव

    रांची के मोरहाबादी मैदान में ड्राइवर की संदिग्ध हालात में हुई मौत, मैदान में मिला शव

    रांची (RANCHI): राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में सोमवार तड़के एक व्यक्ति की अचानक मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक पेशे से ड्राइवर बताया जा रहा है. घटना उस समय हुई जब वह सुबह टहलने के लिए मैदान पहुंचा था.

    स्थानीय लोगों के अनुसार, ड्राइवर पिछले चार दिनों से मोराबादी इलाके में रह रहा था. रोज की तरह वह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए मैदान में गया था. इसी दौरान अचानक वह चलते-चलते जमीन पर गिर पड़ा. शुरुआत में लोगों को लगा कि शायद उसे चक्कर आया है, लेकिन जब आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है.

    घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की. फिलहाल मृतक की पहचान और उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग अचानक हुई इस मौत से स्तब्ध हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news