रांची में एक दर्जन थाना प्रभारी का तबादला, मुरी, विधानसभा, तमाड़ समेत कई प्रभारी बदले 

    रांची में एक दर्जन थाना प्रभारी का तबादला, मुरी, विधानसभा, तमाड़ समेत कई प्रभारी बदले

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारी का तबादला किया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने जिले में अपराध और विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए एक दर्जन पुलिस अधिकारी को इधर से उधर किया है. राहे थाना में पदस्थापित शैलेन्द्र टुडू को नारकोपी थाना प्रभारी बनाया गया. वहीं विकास पासवान को सिल्ली थाना से मुरी थाना प्रभारी के पद पर भेजा गया. जबकि राहुल को पुलिस केंद्र से मोरहाबादी ओपी का प्रभारी बनाया गया. सभी को तत्काल प्रभाव से योगदान देने का आदेश दिया गया.

    Image



    Related News