झारखंड प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों का तबादला, जानिए विस्तार से

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों का तबादला, जानिए विस्तार से

    रांची (RANCHI): - राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने एक दर्जन अधिकारियों का तबादला किया है. झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला हुआ है. कार्मिक विभाग में संबंध में अधिसूचना जारी की है.

    जानिए किन अधिकारियों का सरकार ने किया तबादला

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी की सेवा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपी गई है. जिला परिवहन पदाधिकारी साहिबगंज के पद पर पद स्थापित विष्णु देव कच्छप का तबादला भूमि सुधार उपसमाहर्ता गोड्डा के पद पर किया गया है. शुभ्रा रानी का तबादला स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में उपनिदेशक पद पर किया गया है. वहीं संजय कुमार को की सेवा राजस्व एवं भूमि सुधार को सौंपी गई है. राहुल जी आनंद जी कथा बदला विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी जमशेदपुर के पद पर किया गया है.अनवर हुसैन को नगर विकास विभाग के उप सचिव पद पर किया गया है. 
    कार्मिक विभाग की अधिसूचना के अनुसार संजीव कुमार को उपनिदेशक कल्याण विभाग रांची प्रमंडल के पद पर पदस्थापित किया गया है. धनंजय को श्रम विभाग में आवर्त सचिव बनाया गया है. संदीप अनुराग टोपनो को चाईबासा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है और जयंत कुमार तिवारी को साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड का प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी बनाया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news