रजरप्पा: बात नहीं मानने पर बिहार से पूजा करने आए श्रद्धालु को भगवान ने दी ऐसी सजा, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश


रामगढ़ (RAMGARH) : बिहार से झारखंड के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ रजरप्पा आए श्रद्धालु स्थित दामोदर भैरवी नदी में नहाने गए थे. इसी दौरान वह पानी के तेज धार में बह गए. बता दे कि बीते दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भैरवी दामोदर का जलस्तर बढ़ गया है. इस कारण प्रसिद्ध सिद्ध पीठ रजरप्पा स्थित मंदिर के सीढ़ी तक पानी पहुंच चुका है. ऐसे में रविवार को बिहार से आया एक श्रद्धालु भी तेज पानी के बहाव की चपेट में आ गए. अभी तक शव शिनाख्त नहीं हो पाया है. हालांकि स्थानीय गोताखोर लगातार राहत बचाव कार्य में लगे हुए है.
नहीं मानी किसी की बात
घटना के संबंध में पूजा करने आए एक अन्य श्रद्धालु ने बताया कि बिहार का युवक सुबह 7:00 बजे नहाने के दौरान अचानक नदी के तेज धार में बह गया. वहां मौजूद स्थनीय उसे लगातार नदी के बीचो-बीच जाने से मना भी कर रहे थे. लेकिन किसी की भी नहीं सुनते हुए वह नदी के बीच नहाने गया और पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया.
रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़
4+