मां-पिता के साथ तीन साल की बच्ची को भी रहना पड़ेगा जेल में, जानिये इसकी वजह

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर परसुडीह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक दंपत्ति और एक महिला सहित कुल तीन को क्षेत्र से धर दबोचा है. पुलिस ने इनके पास से 800 पुड़िया ब्राउन शुगर और 4000 रुपए कैश बरामद किया है. बता दें कि पति-पत्नी के इस करतूत के कारण उनकी 3 साल की बच्ची को भी जेल में रहना पड़ेगा.

    आरोपी का रहा है अपराधिक इतिहास

    सिटी एसपी एस विजय शंकर ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी. कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर इन तीनों की गिरफ्तारी की गई है. आरोपी शेख मोहम्मद और उसकी पत्नी का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है. हाल ही में शेख मोहम्मद पेरोल पर जेल से रिहा हुआ था. इसके बाद अपनी पत्नी और एक महिला के साथ मिलकर ब्राउन शुगर का काम धड़ल्ले से किया कर रहा था. पुलिस को सूचना मिलते ही एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई जिसके बाद इन लोगों की गिरफ्तारी हुई. उन्होंने बताया कि तकरीबन इस ब्राउन शुगर का कीमत बाजार मूल्य दो लाख रुपए आकाश जा रहा है. सिटी एसपी ने यह भी कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा राम शुगर के काम करने वाले को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news