कांवड़ियों से भरी कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार यात्री घायल

    कांवड़ियों से भरी कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार यात्री घायल

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के हंसडीहा थाना के सरैयाहत्वक समीप श्रद्धालुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गयी जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. बता दे कि सभी श्रद्धालु रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के तेलारी गांव के रहने वाले हैं.

    बासूकीनाथ धाम से पूजा अर्चना कर लौट रहे थे श्रद्धालु

    मिली जानकारी के अनुसार सभी बासूकीनाथ धाम से पूजा अर्चना के बाद कार से सभी रोहतास लौट रहे थे. तभी अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकरा गई. इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने हंसडीहा थाना को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट में भर्ती कराया. जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना में हंसडीह थाना की पुलिस का कहना है कि इस घटना में राहुल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं घायलों में गोविंद शर्मा, रितेश शर्मा, सरोज शर्मा और कामेश्वर शर्मा का नाम शामिल है.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news