जेनसेट से शराब का जखीरा हुआ बरामद, तस्करी कर ले जाया जा रहा था बिहार

    जेनसेट से शराब का जखीरा हुआ बरामद, तस्करी कर ले जाया जा रहा था बिहार

    गोड्डा (GODDA): जिले के रास्ते बिहार शराब तस्करी होने का मामला आये दिन सुनने और देखने को मिलते रहता है. शराब माफिया तस्करी के नए-नए हथकंडे अपनाकर झारखंड से गोड्डा के रास्ते बड़े पैमाने पर शराब बिहार में खपाई जाती है. जिसके लिए नए-नए हथकंडे अपनाते रहते हैं.

    यह भी पढ़ें:

    LOHARDAGA: ..और अचानक बॉक्साइट लदा ट्रक डिवाइडर से टकरा गया , तस्वीर में देखिये भयावहता

    जेनसेट की बॉडी में छुपा था शराब

    नया मामला जिला के मुफ्फसिल थाना का है. यहां जेनसेट लदा पिकअप वैन दुमका से निकल कर महगामा की ओर ले जाया जा रहा था. पिकअप वैन पर सिर्फ जेनसेट की बॉडी ही दिख रही थी. जिसे देख कर पुलिस भी चकमा खा जाए. लेकिन पिकअप वैन के अंदर अलग-अलग साइज की 74 पेटियां शराब लदी थी. सभी पर रॉयल प्लेयर का लेबल लगा हुआ था और फ़ॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश अंकित था. इसी दौरान पुलिस ने ट्रक को मुफ्फसिल थाना के सामने से गुजरते हुए पकड़ा.

    गुप्त सूचना के आधार पर हुई धरपकड़

    उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जेनसेट लदी पिकअप वैन शराब लेकर दुमका से निकली है जो महगामा तक जाएगी. उत्पाद विभाग और नगर थाना के सहयोग से मंगलवार को सुबह 10 बजे के करीब मुफ्फसिल थाना के सामने से गुजरते हुए पकड़ा गया.

    पासर हुआ फरार, चालक गिरफ्तार

    इस तरह की तस्करी में अक्सर एक पासर होता है, जो वाहन के आगे-आगे रास्ता बताने हुए चलता है. उत्पाद निरीक्षक के अनुसार कोई फैजल खान नामक शख्स पासर का काम कर रहा था. जो फरार होने में कामयाब रहा,मगर चालक गिरफ्तार किया गया है.

    जेनसेट में शराब लदा ट्रक हुआ था दुर्घटनाग्रस्त

    इससे पहले भी एक बार इसी तरीके से जेनसेट की बॉडी के अंदर शराब भरकर बिहार ले जाया जा रहा था, जो पोड़ैयाहाट में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मामले का खुलासा हुआ था.

    रिपोर्ट: अजीत सिंह, गोड्डा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news