अग्निपथ योजना के लिए दिए गए 85,000 आवेदन, प्रवेश पत्र जारी


टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : राज्य के विभिन्न जिलों से 85,000 से भी अधिक उम्मीदवारों ने अग्निवीर योजन के तहत सेना में भर्ती के लिए आवेदन दिए हैं. इसके लिए सभी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है. इसमें डेट ऑफ रैली के साथ जिलेवार तरीके से भर्ती रैली के आयोजन से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है. यह रजिस्ट्रेशन पांच जुलाई से तीन अगस्त तक के लिए खोले गए पंजीकरण विंडो के दौरान उम्मीदवारों ने सेना भर्ती में हिस्सा लेने के लिए करवाया था.
उचित इंतजाम का आश्वासन
अग्निपथ योजना के तरह सेना भर्ती रैली के आयोजन को लेकर सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल राजेश कुमार ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और डीजीपी नीरज सिन्हा समवेत कई अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर उनका सहयोग मांगा है. साथ में भर्ती रैली के दौरान कानून और प्रशासनिक व्यवस्था करने का आग्रह किया है. अधिकारियों ने भी निदेशक को उचित इंतजामात होने का आश्वासन दिया है.
4+