दलित युवती से गैंगरेप के 8 आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

    दलित युवती से गैंगरेप के 8 आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

    दुमका (DUMKA): पाकुड़ जिला के  हिरणपुर थाना क्षेत्र में गत शनिवार को दलित युवती के साथ गैंग रैप की घटना को अंजाम दिया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. आज शुक्रवार को इस मामले के 8 आरोपियों ने पाकुड़ न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है.

    11 बदमाशों ने दिया था घटना को अंजाम

    जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को दलित युवती के साथ गैंग रैप की घटना को 11 बदमाशो ने अंजाम दिया था. पीड़िता ने परिजन के साथ रविवार को थाना में शिकायत दर्ज कराई. साथ ही दो आरोपी को ग्रामीणों के सायहोग से पुलिस के हवाले कर दिया था.  जिसके बाद हिरणपुर पुलिस ने मामले पर संज्ञान में लेते हुए दोनो आरोपी माणवेल और सकल हांसदा को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूलते हुए 9 अन्य लोगों का नाम बताया था. इसके बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था. वही पुलिस इस घटना को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलक दबिश बढ़ता देख 8 आरोपियों ने विवश होकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने  वालों की उम्र 17 से 42 वर्ष बताया जा रहा है.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news