देवघर जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया 75वा संविधान दिवस, 60 दिवसीय संविधान रक्षक अभियान की हुई शुरुआत

    देवघर जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया 75वा संविधान दिवस, 60 दिवसीय संविधान रक्षक अभियान की हुई शुरुआत

    देवघर(DEOGHAR):"संविधान चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो, अगर उसे लागू करने वाले लोग अच्छे नहीं हैं, तो वह बुरा साबित होगा"  यह बात बी.आर. अम्बेडकर जिनके योगदान से संविधान का निर्माण किया गया है, उन्होंने कही थी. संविधान निर्माण का आज 75 वां वर्ष है।आज ही के दिन 1949 में भारत का संविधान बन कर तैयार हुआ था।लेकिन लागू 26 जनवरी 1950 में किया गया था.

    कांग्रेस कार्यालय में मनाया  गया 75वां संविधान दिवस

    देवघर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अगुवाई में आज 75वां संविधान दिवस मनाया गया.कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया,साथ ही अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार 26 नवम्बर से 26 जनवरी तक 60 दिवसीय "संविधान रक्षक अभियान" का जिला में शुभारंभ किया गया. इस अभियान में कॉंग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में संविधान को कमजोर करने की जो पूरी कोशिश की जा रही है इसके विरुद्ध जन जागरूकता लाना है.कांग्रेस नेताओ का मानना है कि केन्द्र की भाजपा सरकार संविधान बदलना चाहती है ताकि नागरिक आरक्षण और सामाजिक न्याय के विचार से दूर हो जाएं.
    संविधान रक्षक अभियान इसकी सुरक्षा के लिए लड़ने का एक  प्रयास कॉंग्रेस द्वारा किया जा रहा है.60 दिनों के दौरान, पार्टी का पांच लक्ष्य 
    1.एक संविधान, समानता का अभियान.
    2.आरक्षण की रक्षा, संविधान की गारंटी.
    3.भेदभाव के छुटकारा, संविधान का नारा.
    4.गरीबों के संविधान के खिलाफ पूंजीवादी की सरकार.
    5.लोकतंत्र को‌ बचाओ, संविधान से है आजादी.

    इन विषयों पर प्रकाश डालने और लोगो को भाजपा की संविधान में बदलाव नीतियों को बतलाने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा 60 दिनों तक आम जनता के बीच ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरह से रैलियां,घर-घर पहुंच,विरोध प्रदर्शन जैसे अभियान मीडिया की सहभागिता और जमीनी स्तर पर चर्चा करेगी.कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने कहा कि संविधान रक्षक अभियान के तहत हर कार्यकर्ता को संविधान को बचाना है और समाजिक न्याय लाने के लिए प्रतिबद्ध होना है. आज संविधान के साथ संविधान के धाराओं के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है. इसे बचाना है.जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने अभियान को लेकर अपने दायित्व का निर्वह्न का संकल्प के साथ शपथ दिलाते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा नेता राहुल गांधी के इस अभियान को हम सभी पार्टी कार्यकर्ता मंजिल तक पहूंचाने का काम करेंगें.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news