लोहरदगा (LOHARDAGA): जिले में सदर प्रखंड क्षेत्र के निंगनी कुम्बा टोली के दो परिवार के सात लोग खेत में उगे जंगली मशरूम खाने से फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए. खाने के कुछ ही देर पर एक-एक कर सभी की तबियत बिगड़ने लगी. सभी को चक्कर के साथ उल्टियां होने लगी. इसके बाद इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां सभी की हालत को देखते हुए मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया.
जंगली मशरूम को नहीं पहचानते लोग
निंग्नी कुम्बा टोली के विनोद साहू के परिवार के सदस्य ने अपने खेत में उगे मशरूम को घर ले जाकर उसकी सब्जी बनाई और खाया. खाने के कुछ समय बाद एक-एक कर के सबकी तबियत बिगड़ने लगी. सबको चक्कर के साथ उल्टियां होने लगी. ऐसे में ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से सभी को सदर अस्पताल लोहरदगा पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने मरीजों की हालत गंभीर देख भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया. सदर अस्पताल के डॉक्टर आर पी साहू ने बताया की बहुत से मशरूम की प्रजाति जहरीली होती हैं. जिसमें प्वायजन पाया जाता हैं. लोग उसे नहीं पहचान पाते और धोखे में उसका सेवन कर लेते हैं. फिलहाल मरीजों की स्थिति सामान्य है.
रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो
Thenewspost - Jharkhand
4+

