देवघर में 3 कुख्यात सहित 7 साईबर अपराधी गिरफ्तार, लाखों रुपये कैश के साथ कई समान बरामद

    देवघर में 3 कुख्यात सहित 7 साईबर अपराधी गिरफ्तार, लाखों रुपये कैश के साथ कई समान बरामद

    देवघर(DEOGHAR): अगर आपके मोबाइल में sbi क्रेडिट कार्ड,टाटा कार्ड इत्यादि कोई लिंक का मैसेज आता है तो सोझ समझकर उस लिंक का उपयोग करें नही तो आप साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं. ऐसे ही मामले में देवघर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 3 कुख्यात सहित 7 साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. प्राप्त सूचना के आधार पर सारठ और करौं थाना अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने इन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा गिरफ्तार अपराधियों द्वारा ग्राहकों से ATM कार्ड, KYC अपडेट,ई वालेट,गूगल के रिमोट एक्सेस एप को डाउनलोड और बैंक अधिकारी बनकर इनके द्वारा उनके खाता से रक़म ट्रांसफर कर साईबर अपराध की घटना को अंजाम दिया जाता आ रहा था. इनके पास से पुलिस ने 1 लाख 1 हजार 5सौ  नगद सहित 12 मोबाइल फोन,17 फ़र्ज़ी सीम कार्ड और 1बुलेट मोटर साइकल बरामद किया हैं. गिरफ्तार साइबर अपराधियों द्वारा लगातार लोगों को फ़ोन कर उन्हें अपना निशाना बनाया जा रहा था. गिरफ्तार 7 में से 3 विकास मंडल,महबूब अंसारी और मुस्तकीम अंसारी  कुख्यात साइबर अपराधी है. विकास के ऊपर चितरा, मेहबूब पर साइबर और मुस्तकीम पर जामताड़ा साइबर थाना में मामला दर्ज है. इनकी गिरफ्तारी से साइबर अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद की जा रही है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से  उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी ले रही है. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news