गोड्डा कॉलेज हत्याकांड में "डेविल्स ग्रुप" के दो नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

    गोड्डा कॉलेज हत्याकांड में "डेविल्स ग्रुप" के दो नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

    गोड्डा(GODDA): जिले में शुक्रवार की शाम गोड्डा कॉलेज हाट परिसर में दो सगे भाइयों पर लगभग 15 से 20 की संख्या में बेरहमी से मारपीट की थी. बता दें कि दोनों भाइयों ने अपने घर की बेटी के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध किया था. इस बेरहम पिटाई में छोटे भाई सुनील मंडल की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी जबकि बड़े भाई अनिल मंडल को अधमरा समझकर सड़क किनारे जंगल में छोड़ दिया गया था. इस मामले में एक बार फिर ‘डेविल्स ग्रुप’ का नाम सामने आया है. ग्रुप के 4 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया.

    कौन है डेविल्स ग्रुप और क्या है इसके कारनामे

    गोड्डा में पिछले दो वर्षों से एक नवयुवकों के whatsapp ग्रुप का नाम डेविल्स ग्रुप है, जिसमें अनगिनत युवा जुड़े हुए हैं. जिनमें कई नाबालिग भी हैं. दरअसल ये सभी दक्षिण भारतीय फिल्मों की तर्ज पर इस ग्रुप के माध्यम से आपराधिक घटनाओं को शहरी और शहर के आसपास के इलाकों में अंजाम देते हैं. किसी की जमीन जबरन कब्जा करवाना हो तो इन्हें भुगतान कर दें उनके ग्रुप के लड़के वहां जाकर जमीन पर घेराबंदी करवा देंगे. किसी को मारपीट कर हाथ पैर तोड़ना हो तो भी ये सुपारी लेते हैं. मारपीट और रंगदारी तो आमबात हो गयी है. कई ऐसे कारनामे जिला मुख्यालय में इनके नाम हैं, जिनमें अधिकांश में नाबालिग होने का लाभ लेकर बच जाते हैं.

    ये भी देखें:

    Monsoon Update : देश में सामान्य से 7 प्रतिशत ज्यादा बारिश, झारखंड में 20% कम, जानिए क्या होगा असर

    हत्याकांड में पकडे गए छह में दो नाबालिग, अभी बाकी की तलाश जारी

    ताजा घटना शुक्रवार का है. जहां मामूली सी बात को लेकर बहस हुई. उसमें 15-20 की संख्या में इस ग्रुप के युवा आए और दोनों भाईयों की इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी की एक की जान चली गयी. इस मामले को एसपी नाथू सिंह मीणा द्वारा गंभीरता से लिया और पूरी टीम को एक्शन में किया और ताबड़तोड़ छापेमारी कर 36 घंटे के अंदर 6 को धर दबोचा. पकड़े गए युवकों में मुख्य आरोपी चंदन महतो (19 वर्ष), मुकेश महतो (21 वर्ष), फुलेश्वर महतो (20 वर्ष), दीपक महतो (20 वर्ष ) और दो नाबालिग शामिल हैं.

    वहीं, शनिवार को एसपी ने प्रेसवार्ता किया और बताया कि कुल 20 से 25 लोगों के नाम सामने आए हैं. जिन्हें भी पकड़ने की कवायद की जा रही है.पकड़े युवकों के पास से 7 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद किया गया है, जिससे मारकर घटना को अंजाम दिया गया था.

    रिपोर्ट: अजीत कुमार सिंह, गोड्डा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news