50 वीं सीनियर राष्ट्रीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन, जानिए झारखंड से कौन से खिलाड़ी लेंगे हिस्सा   

    50 वीं सीनियर राष्ट्रीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन, जानिए झारखंड से कौन से खिलाड़ी लेंगे हिस्सा    

    दुमका (DUMKA):  दिल्ली में 7 से 11 नवंबर तक 50 वीं सीनियर राष्ट्रीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसमें दुमका से चयनित खिलाड़ी मोहम्मद काशिम, विवेक कुमार आनंद और अजित कुमार का चयन झारखंड टीम में हुआ है. टीम मैनेजर दुमका कैरम सचिव चंदन कुमार झा के नेतृत्व में दुमका और पूरे झारखंड के चयनित खिलाड़ी दिल्ली के लिए 4 नवम्बर को रवाना होंगे. 

    खिलाड़ियों को मिली शुभकामनाएं 

    जिला खेलकूद संघ के सचिव उमा शंकर चौबे और जिला कैरम संघ के विकास झा, आशीष कुमार लायक, विश्वनाथ चौधरी, दिनेश मंडल एवम पूर्व सचिव निमायकांत झा और सभी खेल प्रेमी मनीष गुप्ता, नीतीश कुमार, विशाल चौधरी,अभिषेक झा, विक्की साह, प्रेम कुमार, राजेश कुमार के साथ साथ राशिद इकबल ने अपनी अपनी शुभकामनाएं दी. 

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news