देवघर में 501 कुंडीय वैदिक यज्ञ का हुआ आयोजन, हजारों लोग हुए शामिल

    देवघर में 501 कुंडीय वैदिक यज्ञ का हुआ आयोजन, हजारों लोग हुए शामिल

    देवघर(DEOGHAR): देवघर के सहरजोरी में पूर्व कृषि मंत्री और सारठ विधायक रणधीर सिंह द्वारा विहंगम योग समारोह के तहत 501 कुंडीय वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया. देश और राज्य में खुशहाली, सबो की उन्नति, झारखंड राज्य और सारठ विधानसभा को अध्यात्म बनाने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया. पहली बार इस तरह का भव्य आयोजन में देवघर के अलावा आसपास के दर्ज़नो जिला के हज़ारों लोगों ने भाग लिया. इस समारोह में विहंगम योग समाज के संत प्रवर श्रीविज्ञान देव महाराज ने शिरकत किया. उनकी उपस्थिति में 501 कुंडीय वैदिक यज्ञ हुआ. एक साथ 501 कुंड स्थापित कर यज्ञ के मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. विहंगम दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहा.

    देश, समाज, विश्व की उन्नति के लिए किया गया यज्ञ का आयोजन

    हवन समाप्ति के बाद संत प्रवर श्रीविज्ञान देव महाराज ने बताया कि देश, समाज, विश्व की उन्नति सभी की समृद्धि के लिए इसका आयोजन किया गया. इन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति अत्यधिक समृद्ध है, जिसने आध्यात्म को ही सहज रूप प्रदान किया है. यज्ञ हमारी भारतीय संस्कृति का प्राण है. यहां आयोजित यह यज्ञ सभी के लिए कल्याणकारी, मंगलमय और मोक्ष की ओर ले जाने वाला है. संत श्रीविज्ञान देव ने कहा कि भारत सदैव से विश्व गुरु था, है और रहेगा. बस हमे अपनी संस्कृति और परंपराओं को आत्मसाध करना है. इन्होंने कहा कि भारत मे रहकर भारत को गायब नही कर सकते, अपनी संस्कृति और परंपराओं से जितना अधिक निकट होंगे विश्व गुरु की तरफ उतनी ही तेज़ी से हम आगे बढ़ेंगे.

    दूसरी तरफ पहली बार वृहत पैमाने पर यज्ञ का सफल आयोजन कर स्थानीय विधायक रणधीर सिंह भी काफी खुश हैं. इनका मानना है कि यज्ञ से राज्य और सारठ को आध्यात्मिक बनाना इसका उद्देश्य है. सभी का कल्याण की कामना इस यज्ञ के माध्यम से की गई है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news