Big Breaking: हजारीबाग में 5 युवकों की डूबने से मौत, नए साल में छाया मातम

    Big Breaking: हजारीबाग में 5 युवकों की डूबने से मौत, नए साल में छाया मातम

    रांची(RANCHI): झारखंड में जहां एक ओर नए साल क जश्न मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर हजारीबाग में मातम छा गया है. हजारीबाग जिले के एक ही गांव के 5 युवकों की मौत कुएं में डुबने से हो गई है. इस घटना के बाद से गांव में नए साल की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है. मृतकों में सुंदर करमाली (27 वर्षीय), विनय कुमार, पंकज करमाली, सूरज भुइयां (24वर्ष ) और राहुल करमाली (26वर्ष) शामिल हैं.

    बताया जा रहा है कि जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत सरबाहा गांव निवासी सुंदर करमाली और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई. जिसके बाद दोनों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुंदर ने अपनी पत्नी को कुएं में कूद जाने की धमकी दे दी. और हुआ भी कुछ ऐसा ही. झगड़े के थोड़े देर बाद ही सुंदर अपनी मोटरसाइकिल सहित घर के आंगन के पास वाले कुएं में कूद गया. सुंदर की पत्नी रूपा ने जब यह देखा तो वह चिल्लाने लगी.

    रूपा के चिल्लाने के बाद उस मोहल्ले में रह रहे दो भाई विनय और पकंज करमाली भी सुंदर को बचाने के लिए कुएं में कूद गए. जिसके बाद इन तीनों को बचाने के लिए और दो युवक सूरज भुइयां और राहुल करमाली भी कुएं में कूद गए और पांचों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से गांव में अफरा-तफरी पसर गई. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी चरही पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पांचों युवकों के शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news