Garhwa Breaking : गुजरात कमाने जा रहे 5 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, आधा दर्जन लोग घायल

    Garhwa Breaking : गुजरात कमाने जा रहे 5 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, आधा दर्जन लोग घायल

    गढ़वा (GARHWA): ट्रक और टेम्पू के आमने-सामने की टक्कर मे पांच लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को सदर आसपास भेजा गया है. वही एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसे रांची रेफर किया गया है. घटना गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव की बताई जा रही है.

    टेम्पू पर सवार होकर स्टेशन जा रहे थे दस लोग

    बता दें कि सीरियाटोंगर गांव से एक टेम्पू पर दस लोग सवार होकर नगर उंटारी रेलवे स्टेशन शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने जा रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही ट्रक अचानक टेम्पू से जा टकराया. जिससे टेम्पू में सवार दस लोग सड़क के इर्दगिर्द गिरे पड़े. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, हालांकि तबतक एक की मौत घटना स्थल पर हो गई थी. वहीं 9 घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इसी बीच इलाज के दौरान चार लोगों की मौज हो गई. वंही इस घटना में पांच घायलों मे एक की स्थित गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. शेष घायलों का इलाज अब भी जारी है. वहीं घटना के बाद पुरे क्षेत्र में गम का माहौल बन गया है.

    सभी जा रहे थे गुजरात कमाने

    घायलों ने बताया कि वे लोग काम करने गुजरात जा रहे थे. इसके लिए जबलपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने नगर उंटारी रेलवे स्टेशन जा रहे थे. तभी पश्चिम दिशा से एक ट्रक आई और सीधे टक्कर मार दी. जिसमे पांच लोगों की मौत हो गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news