धनबाद(DHANBAD): धनबाद की कानून -व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 40 आधुनिक वाहन उपलब्ध कराए गए हैं. सोमवार को उपायुक्त एवं एसएसपी ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आइये आपको बताते हैं कि धनबाद जिले के किस थाने और ओपी तथा अंचल के बीच वाहनों का बंटवारा किया गया है.
राजगंज थाना 1, तोपचाँची थाना 1, बाघमारा थाना 1, हरिहरपुर थाना 1, कतरास थाना 1, निरसा थाना 1, पंचेत ओ०पी० 1, टुण्डी थाना 1, पूर्वी टुण्डी थाना 1, पुलिस केन्द्र, धनबाद 1, गोविन्दपुर अंचल 1, जोड़ापोखर अंचल 1, सिन्दरी अंचल 1, केन्दुआडीह अंचल 1, कतरास अंचल 1, तोपचाँची अंचल 1, निरसा अंचल 1, महुदा अंचल 1, टुण्डी अंचल 1, चिरकुण्डा थाना 1, धनबाद थाना 2, सरायढेला थाना 2, बैंकमोड़ थाना 1, धनसार थाना 1, भूली ओ०पी० 1, गोविन्दपुर थाना 1, बरवाअड्डा थाना 1, जोड़ापोखर थाना 1, झरिया थाना 1, बलियापुर थाना 1, पुटकी थाना 1, केन्दुआडीह थाना 1, जोगता थाना 1, लोयाबाद थाना 1, महुदा थाना 1, मधुबन थाना 1, तेतुलमारी थाना 1, बरोरा थाना 1, वाहन प्रतिनियुक्त किया गया है.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और शहर के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पुलिस को आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सके. उन्होंने यह भी बताया कि जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है और लक्ष्य है कि दुर्गा पूजा से पहले इन्हें स्थापित कर दिया जाए.
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के सभी जिलों को नए वाहन आवंटित किए गए हैं. इसी क्रम में धनबाद को 40 बोलेरो वाहन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें विभिन्न थाना और अंचल कार्यालयों में तैनात किया गया है. इसके अतिरिक्त धनबाद पुलिस को 45 अपाचे मोटरसाइकिल भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिनका उपयोग विशेष रूप से गश्त और त्वरित कार्रवाई के लिए किया जाएगा.
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि सभी वाहनों के सही संचालन और रखरखाव के लिए संबंधित पदाधिकारियों और वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि इन वाहनों के माध्यम से पुलिस की पेट्रोलिंग और भी प्रभावी होगी, जिससे आम लोगों में सुरक्षा का भाव मजबूत होगा. किसी भी घटना या सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने और जरूरतमंदों तक शीघ्र मदद पहुंचाने में भी इन वाहनों से काफी सहूलियत मिलेगी.
Thenewspost - Jharkhand
4+


