अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटने से 4 घायल, जानें कैसे मवेशियों के लिए काल बना रफ्तार

    अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटने से 4 घायल, जानें कैसे मवेशियों के लिए काल बना रफ्तार

    गिरिडीह(GRIDIH):गिरिडीह के बेंगाबाद मुख्य मार्ग पर सोनबाद में आज 14 मई की सुबह एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमे वाहन में सवार 4 युवक घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. इस घटना में वाहन की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गयी. जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए.

    अनियंत्रित होकर पलटा स्कॉर्पियो, 4 लोग घायल

    घटना की मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह गिरिडीह शहर से एक परिवार के चार युवक स्कॉर्पियो में सवार होकर खंडोली घूमने रहे थे. इस दौरान सोनबाद के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गया. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. और गाड़ी को सड़क से हटाकर मामले की जांच में जुट गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news