पलामू:आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के बच्चे सहित 3 लोग झुलसे,एक महिला की हालत चिंताजनक

    पलामू:आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के बच्चे सहित 3 लोग झुलसे,एक महिला की हालत चिंताजनक

    पलामू(PALAMU): छतरपुर में वज्रपात से मवेशी चरा रहे एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए हैं. घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया.अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफ़र कर दिया है. बता दें कि छतरपुर थाना क्षेत्र के हुलसम पंचायत भवन के समीप बहेरा बस्ती में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन  लोग झुलस गए.  

    छतरपुर थाना क्षेत्र के हुलसम पंचायत भवन के समीप बहेरा बस्ती के समीप खेतों में गाय बकरी चरा रहे थे कि अचानक बारिस होने लगा जिससे आकाशीय बिजली गिर गई.  जिसमें एक ही परिवार के लोग बच्चे सहित 3 व्यक्ति झुलस गए.  वहीं बिजली की चपेट में आने से हुलसम गांव निवासी संतोष सिंह 37 वर्ष, उनके पत्नी सावित्री देवी 35 वर्ष और पुत्र श्याम सिंह 4 वर्ष झुलस गए.  घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों के द्वारा टेम्पू से सभी घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया.

    महिला की हालात गंभीर

    चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर घायल संतोष सिंह की पत्नी सावित्री देवी को जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया.  जबकि अन्य  घायलों का इलाज चल रहा है. छत्तरपुर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसे मरीजों में एक महिला की स्थिति चिंताजनक है. बाकी सभी खतरे से बाहर हैं. जिसका अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर में इलाज किया जा रहा है.

    रिपोर्ट: अरविन्द अग्रवाल,छतरपुर,पलामू    



    Related News