सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नाबालिग समेत 3 दोषी करार, जानिए पूरा मामला

    सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नाबालिग समेत 3 दोषी करार, जानिए पूरा मामला

    रांची (RANCHI): रांची सिविल कोर्ट की एक अदालत ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है.पोक्सो कोर्ट ने इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन लोगों को दोषी करार दिया है. यह मामला 2020 का है.

    जानिए क्या है पूरा मामला

    मिली जानकारी के अनुसार यह मामला 11 अगस्त 2020 की है. जहां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. जानकारी के अनुसार नाबालिग पीड़िता को उसके परिचित विजय रजवार ने रांची के बिरसा चौक से उठाया था. जिसके बाद उसे स्कूटी पर बैठा कर सुनसान जगह ले गया. जहां नाबालिग पीड़िता को शराब पिलाई गई. उसके बाद दो अन्य लोगों के साथ विजय रजवार ने दुष्कर्म किया. पीड़िता द्वारा विरोध किए जाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई. घटना के बाद पीड़िता को फिर विजय रजवार ने धमकाते हुए इस बिरसा चौक के पास छोड़ दिया. लेकिन नाबालिग पीड़िता ने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया. उसके बाद डोरंडा थाना में यह केस दर्ज किया गया. जांच करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग समेत विजय रजवार और प्रेम कुमार अभियुक्त बनाए गए. घटना के लिए दोषी करार दिए गए इन तीनों को विशेष कोर्ट 29 सितंबर को सजा सुनाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news