राहगीरों से लूटपाट करने वाले 3 अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे,देसी कट्टा और रुपिया बरामद

    राहगीरों से लूटपाट करने वाले 3 अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे,देसी कट्टा और रुपिया बरामद

    देवघर (DEOGHAR): देवघर पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले 3 अपराधी को गिरफ्तार किया है.इन अपराधियों द्वारा इसी महीने की 5 तारीख को नगर थाना के नंदन पहाड़ के समीप कुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले कन्हैया झा से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था.गिरफ्तार अपराधियों द्वारा कन्हैया झा के मोटरसाइकिल का पीछा करते हुए उनसे पिस्तौल के बल पर 33 हज़ार 800 रुपये की लूटपाट की थी.घटना की लिखित शिकायत नगर थाना में करने के बाद एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसडीपीओ रित्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया.इस टीम ने घटना के 48 घंटे के अंदर लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया.

    गिरफ्तार अपराध कर्मियों के पास से ये हुआ बरामद

    बता दें कि नंदन पहाड़ का एरिया सुनसान रहता है.खासकर लूटेरों के लिए यह जगह सुरक्षित माना जाता है.यही कारण है कि लुटेरा इस रास्ते चलने वाले राहगीरों को आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं.गिरफ्तार लुटेरों की बात करें तो 3 में से 1 मुंगेर जिला का रहने वाला दीपक सिंह है जबकी देवघर के जसीडीह थाना का रहने वाला मोहम्मद सोनू और नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला सोनू कुमार है.पुलिस ने इनके पास से 1 देसी कट्टा,2 जिंदा कारतूस और लुटे गए 33800 में से 26500 रुपये बरामद की है.पुलिस ने इनसे कड़ी पूछताछ कर इनके अन्य नेटवर्क की जानकारी लेकर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दी है.

    रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news