अंतरराजीय बाइक चोर गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद

    अंतरराजीय बाइक चोर गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले अंतरराजीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कुल 11 बाइक, दो बाइक का इंजन और इंजन/चेचिस नंबर को मिटाने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक ग्राइंडर बरामद किया है.

    यह भी पढ़ें:

    पति ने पत्नी का क्यों का'टा पैर, पढ़िए पूरी खबर

    एसपी ने किया था टीम का गठन

    गिरफ्तार हुए अपराधियों में  कमलपुर थाना क्षेत्र के तिलाबनी निवासी सुभाष गोराई, चरकपाथर गांव निवासी सुबोध कुमार महतो उर्फ पिंटू महतो और बोड़ाम थाना क्षेत्र के भूला गांव निवासी बृहस्पति गोराई शामिल हैं. मामले का खुलासा के बाद एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेश वार्ता कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को कमलपुर थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार की बाइक चोरी हो गई थी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के लिए ग्रामीण एसपी ने डीएसपी पटमदा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था. पुलिस ने जांच के क्रम में सुभाष के घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो चोरी की बाइक बरामद किया.

    पूछताछ में सामने आई यह बातें

    पूछताछ में सुभाष ने बताया कि वह सुबोध से बाइक की खरीददारी करता था. उसने चोरी की बाइक 7 हजार रुपये में खरीदी थी. इसके अलावा वह कई चोरी की बाइक खरीद चुका है. इसके बाद पुलिस ने सुबोध के यहां छापेमारी की जहां से पुलिस ने 9 और बाइक बरामद की. सुबोध की दुकान से पुलिस ने जो बाइक बरामद की उसके इंजन नंबर को घिस दिया गया था. अनुसंधान के क्रम में ही पुलिस ने बृहस्पति गोराई को भी गिरफ्तार किया. जांच में यह बात सामने आई की इनके अलावा एक पूरा गैंग चलता है जो अलग-अलग क्षेत्र में बाइक चोरी कर उन्हें बेचने का काम करता है. चोरी की बाइक को 5 से 10 हजार रुपये में बेच दिया जाता है. इस कांड में संलिप्त गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news