फाइनेंस कंपनी के महिला कर्मी से डकैती करने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी 

    फाइनेंस कंपनी के महिला कर्मी से डकैती करने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी 

    रांची (RANCHI) : रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में हुए 30 जून को डकैती की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इन अपराधियों ने 30 जून को हथियार के बल पर 2लाख रुपया की डकैती की थी. बताया जा रहा है कि भारत फाइनेंस कंपनी के महिला कर्मी से 2लाख से अधिक पैसे की डकैती हुई थी. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस को एक देसी  कट्टा, चार जिंदा गोली, घटना में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल सहित लूट के 10,500 रुपये हुआ बरामद हुए है. 

    गिरफ्तार अपराधियों के नाम 

    इस घटना में कुल 5 अपराधी शामिल थे जिसमें पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं 2 की तलाश जारी है. गिरफ्तार अपराधियों में करण कुमार यादव, शिव प्रसाद यादव और संतोष सिंह मुंडा शामिल है. बाकी अपराधियों की तलाश की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news