एफ़सीआई गोदाम से करीब दो हजार बोरा गेहूं और चावल गायब

    एफ़सीआई गोदाम से करीब दो हजार बोरा गेहूं और चावल गायब

    रांची(RANCHI): चुटिया एफ़सीआई गोदाम से 2078 बोरा गेहूं और चावल चोरी हो गया है. इस मामले में एफ़सीआई ने चुटिया थाना में मामला दर्ज कराया है. इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई. हालांकि’इतनी भारी मात्रा में अनाज चोरी होने की बात कुछ हजम होने वाली नहीं है. इसमें गोदाम स्टाफ और कर्मचारी पर भी शक की निगाहें जा रही हैं.

    एफ़सीआई के डिवीजनल मैनेजर नीरज कुमार ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराया है. प्राथमिकी में उन्होंने लिखा है. उन्हें सूचना मिली थी कि गोदाम से गेहूं और चावल का बोरा गायब हो रहा है. इसकी सूचना पर उन्होंने गोदाम का निरीक्षण कर अनाज का बोरा का मिलान किया तो चावल के 1716 और गेहूं के 362 बोर कम पाए गए. दोनों को मिला कर 2078 बोरा चावल गेहूं गोदाम में कम पाया गया.

    डिवीजनल मैनेजर ने गोदाम में कार्यरत तीन कर्मचारियों पर शक जताया है. उन्होंने अपने fir में अभय कुमार लकड़ा, बिहारी लकड़ा और रामचंद्र उरांव का नाम भी जिक्र किया है.

      


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news