वृद्धा आश्रम में दीपावली , मारवाड़ी युवकों ने पेश किया मिसाल

    वृद्धा आश्रम में दीपावली , मारवाड़ी युवकों ने पेश किया मिसाल

    रांची (RANCHI )दीपावली पर्व के पूर्व ओल्ड ऐज होम डी.ए.वी स्कूल बरियातू  वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों के साथ मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के सदस्यों ने खुशियों को साझा किया.सदस्यों ने वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों ने दिल खोलकर कार्यक्रम का लुफ्त उठाया. इस दौरान संस्था में मौजूद वृद्धों ने पूरे कैम्पस में दीप जलाकर जहां पर्व की खुशियां मनाई.वही फुलझड़ियों को आपस में जलाकर खूब आनंद लिया. इसके साथ ही संस्था ने सभी वृद्धजनों को उपहार के साथ कई तरह का स्वादिष्ट व्यंजन और मिष्ठान की व्यवस्था की गई.कार्यक्रम के बीच में वहां उपस्थित वृद्धजनों को हौजी  भी खेलाया गया और जितने वाले को पुरस्कृत किया गया.

    छोटी-छोटी खुशियों से अपने जीवन में रंग भर रहे हैं

    मंच के अध्यक्ष दीपक गोयनका,सचिव नीरज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि इस दौरान कुछ बुजुर्गों से रूबरू होने पर एहसास हुआ कि जिन्हें उनके अपनों ने तो ठुकरा दिया, लेकिन ये फिर भी छोटी-छोटी खुशियों से अपने जीवन में रंग भर रहें हैं.बुजुर्गों ने बताया कि भले ही हमसब एक परिवार से नहीं है,लेकिन आश्रम में सभी लोग एक परिवार की तरह रहते हैं.सभी अलग-अलग स्थानों से आए हैं. उम्र के इस पड़ाव में भी त्योहार को अपने अंदाज में हम सभी सेलिब्रेट करते है.धनतेरस से दीपावली तक सभी लोग वृद्धा आश्रम में बने मंदिर में घंटो तक भजन गाकर अपनों की खुशियों की कामना करते हैं.इसके साथ ही फुलझड़ी जलाकर अपने ग़मों को भुलाते हैं. 

    वृद्ध-वृद्धाओं की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है

    मंच के सह-सचिव अमित शर्मा ने बताया कि वृद्धजनों के साथ पर्व सेलिब्रेट करने में एक सुखद अनुभूति मिलती है.वहां रहने वाले बुजुर्ग बेहद खुश हुए और कुछ क्षण के लिए अपने तनाव,दर्द  भूल कर भक्ति में लीन हो गए,लेकिन ये फिर भी छोटी-छोटी खुशियों से अपने जीवन में रंग भर रहे हैं.दीपावली को एक अलग तरीके से मनाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया जाना सबसे बड़ी खुशी की बात है.वृद्ध-वृद्धाओं की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है.मौके पर निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंघानिया,विशाल पाडिया, उपाध्यक्ष विकाश अग्रवाल,सह- सचिव अमित शर्मा कार्यकारिणी सदस्य आशीष डालमिया, विशाल महलका, अरुण पोद्दार,सिद्धान्त तोदी,विमल अग्रवाल रोहित पोद्दार, शैलेश अग्रवाल,विकाश गोयल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे.

     

    रिपोर्ट:रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news