आजादी के अमृत महोत्सव : सरायकेला में याद किए गए बापू

    आजादी के अमृत महोत्सव : सरायकेला में याद किए गए बापू

    सरायकेला (SARAIKELA) : देश के 75वां आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सरायकेला जिला के उद्योग विभाग द्वारा परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन कर तथा महात्मा गांधी के प्रतिमा पर फूल अर्पित कर की गई.

    इस मौके पर महात्मा गांधी के जीवन एवं सिद्धांतों पर चर्चा की गई. इसमें जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शंभूशरण बैठा, एलडीएम वीरेंद्र कुमार सीट, लघु उद्योग भारती के राज्य स्तरीय पदाधिकारी हंसराज जैन, जिला अध्यक्ष शंभूनाथ जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष रूपेश कटिहार, उपाध्यक्ष समीर सिंह समेत कई गणमान्य लोगों के साथ काफी संख्या में उद्योग विभाग से जुड़े लाभुक शामिल हुए. इस दौरान महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े अहम बातों को गणमान्य अतिथियों के द्वारा सभी के समक्ष रखा गया. साथ ही सभी को महात्मा गांधी के बताए आदर्शों पर चलकर भारत देश के उज्जवल भविष्य में अपना योगदान देने की अपील की गई.

    रिपोर्ट: विकास कुमार, सरायकेला 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news