रांची (RANCHI) राजधानी की सुदंरता में चार चांद लगाने के लिए रांची नगर निगम की टीम ने रमणीक रांची अभियान के तहत रांची के 53 वार्ड में वर्टीकल गार्डन बनाने का लक्ष्य रखा है. इसकी शुरुआत भी हो चुकी है. राजधानी के मुख्य चौक चौराहों पर वर्टिकल गार्डन लगाए गए हैं. इसमें हिनू, मोरहाबादी, हरमू जैसे इलाकों में लग चुका है. आने वाले दिनों में 53 वार्ड में इसी तरह के वर्टिकल गार्डन लगाए जाएंगे.
ढाई लाख से 3 लाख है लागत
बता दें कि एक वर्टीकल गार्डन की लागत 2.5 लाख से 3 लाख है. यह गार्डन करीब 5 मीटर लंबा है. इसमें लोहे के खांचे में छोटे-छोटे पौधे लगाए गए हैं. इसे सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित किया गया है ताकि यह आकर्षण का केंद्र बन सके. शाम के समय में अक्सर युवा यहां सेल्फी लेते हुए नजर आ जाते हैं. मकसद एक ही है कि राजधानी रांची को कैसे और खूबसूरत बनाया जाए.
Thenewspost - Jharkhand
4+

