फोर्ब्स की लिस्ट में रिलायंस बेस्ट नियोक्ता, दुनिया में रैंकिंग 52

    फोर्ब्स  की लिस्ट में रिलायंस बेस्ट नियोक्ता, दुनिया में रैंकिंग 52

    दिल्ली (DELHI) फोर्ब्स ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता 2021 की वार्षिक सूची जारी की है. "फोर्ब्स वर्ल्ड बेस्ट एम्प्लॉयर- 2021' में देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को देश में पहला स्थान दिया गया है. विश्व स्तर पर रिलायंस 52वें नंबर पर है. इस सूची में 750 मल्टी नेशनल और बड़ी कंपनियां को शामिल किया गया है. देश की कुल 19 कंपनियों ने इस सूची में स्थान बनाया है. पहले 100 में स्थान बनाने वाली अन्य भारतीय कंपनियों  में आईसीआईसीआई बैंक (65वे स्थान), एचडीएफसी बैंक (77वें स्थान) और एचसीएल टेक्नॉलोजी 90वें पायदान पर है. 

    कोरोना काल में भी कर्मचारियों की वेतन में कटौती नहीं की गयी

    कोविड महामारी के दौरान सबसे बुरे वक्त में यह उपलब्धि हासिल करना महत्वपूर्ण हैं. कोविड के वक्त जब हर तरफ काम धंधे ठप्प पड़े थे, नौकरियां खत्म हो रही थी ऐसे बुरे दौर में रिलायंस ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी कर्मचारी के वेतन में कटौती न की जाए. वह नौकरी की चिंता किए काम कर सके. साथ ही उसकी चिकित्सा आवश्यकताओं और उसके परिवार के टीकाकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया. रिलायंस ने यह भी सुनिश्चित किया कि जो कर्मचारी दुर्भाग्य से कोरोना के कारण साथ छोड़ गए थे, उनके आश्रितों का भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित रहे. 

    दूसरे से सातवें स्थान पर अमेरिकी का कब्जा

    साउथ कोरिया की सैमसंग ने दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता होने का खिताब अपने नाम किया है. दूसरे से सातवें स्थान पर अमेरिकी कंपनियों का कब्जा है. इसमें आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट, अमेज़न, एप्पल, अल्फाबेट और डेल टेक्नॉलोजी जैसी कंपनियां शामिल हैं. इसके बाद 8वें नंबर पर है हुवायी , जो पहले 10 में शामिल अकेली चीनी कंपनी है. 9वें नंबर पर अमेरिकी की अडोबी और 10वें पर जर्मनी की बीएमडब्लू ग्रुप काबिज है.   

    फोर्ब्स ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं की वार्षिक सूची तैयार की है

    बाजार अनुसंधान कंपनी स्टेटिस्टा के साथ भागीदारी कर फोर्ब्स ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं की वार्षिक सूची तैयार की है. रैंकिंग निर्धारित करने के लिए, स्टेटिस्टा ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों और संस्थानों में काम करने वाले 58 देशों के 1,50,000 कर्मचारियों का सर्वे किया.लिस्ट में शामिल होने के लिए कंपनियों को कई पैमानों पर से गुजरना होता है. इसमें कर्मचारियों का अनुभवों की क्वालिटी और कंपनी के बारे में उसका मूल्यांकन और समान सेक्टर की दूसरी कंपनियों के बारे में उसकी राय जानी जाती है. इसमें जो कंपनियां खरी उतरती हैं, उन्हें ही ये खिताब मिलता है.

     


    रिपोर्ट:रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news