पूजा से पहले लाइन होटलों में उत्पाद विभाग का छापा,अवैध शराब बरामद

    पूजा से पहले लाइन होटलों में उत्पाद विभाग का छापा,अवैध शराब बरामद

    देवघर(DEOGHAR)-त्यौहार को देखते हुए जिला उत्पाद अधीक्षक कमल नयन सिन्हा के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान जारी है. इस दौरान पालाजोरी थाना अंतर्गत पालाजोरी और असना के सभी लाइन होटल में छापामारी कर अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब को जप्त किया गया है. जिसमें विभिन्न ब्रांड के कुल 114 बोतल शराब को जप्त किया गया है.

    1 अभियुक्त पर मामला दर्ज

    इस मामले में 1 अभियुक्त राजेश मेहरिया को उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत गिरफ्तार किया गया. बता दें कि इस अभियान में उत्पाद सिपाही रामदेव पासवान, सुनील रजक, अवधेश कुमार और गृहरक्षक जवान शामिल थे.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर



    Related News