हाइवा की चपेट में आने से महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल

    हाइवा की चपेट में आने से महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल

    बोकारो(BOKARO)-मजदूरी करने जा रही महिला मजदूर को गंधजोड़ी के पास सड़क पर सामने से आ रही एक हाईवा ने टक्कर मार दी. जिसके बाद धमनी गांव की रहने वाली चंपा देवी बुरी तरह से घायल हो गई. दुर्घटना में घायल हुई महिला को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने महिला की हालत नाजुक बताई.

    हाइवा ने नियंत्रण खो मारा टक्कर

    घायल महिला के साथ में काम पर जा रही दूसरी महिला सावित्री देवी ने बताया कि महिला चास के बाधा डीह  पंचायत के धमनी गांव की रहने वाली है. दोनों चीरा चास स्थित केके कॉलोनी में मजदूरी का काम करने जा रही थी. इसी क्रम में अचानक सामने से आ रही एक हाइवा नियंत्रण खो दिया और घायल महिला को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे मजदूरी करने जा रही महिला चंपा देवी बुरी तरह से घायल हो गई. फिलहाल घायल महिला की बोकारो सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. जिसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

    रिपोर्ट:चुमन कुमार,बोकारो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news