नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए परीक्षा कल, जरुरत हो तो इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

    नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए परीक्षा कल, जरुरत हो तो इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

    रांची (RANCHI ) सूबे की युवतियों को नर्सिंग एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्वावलंबी बनाने के लिए झारखंड सरकार का प्रयास लगातार जारी है. इसी के तहत प्रेझा फ़ाउंडेशन (कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की विशेष परियोजना परिवहन) द्वारा संचालित नर्सिंग कौशल कॉलेज में नामांकन हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से राज्य के 23 जिलों में 24 अलग- अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई है.

     जारी किया गया हेल्पलाइन नम्बर 

    इसमें कुल 960 सीटों के लिए 10,000 से अधिक छात्राओं ने आवेदन किया है. परीक्षा का आयोजन पूर्णतः कोविड से जुड़े सुरक्षा नियमों को देखते हुए किया जाएगा. परीक्षार्थी एवं अभिभावकों की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है. टेलीफोन नंबर 6204800180 पर कॉल कर  परीक्षा, रिज़ल्ट, काउंसेलिंग एवं नामांकन की जानकारी हिंदी के साथ राज्य की स्थानीय भाषा में प्राप्त की जा सकती है.


    रिपोर्ट :रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news