पांडेजी का बेटा हूं धुन पर थिरकते देसी कट्टा लहराने वाला गिरफ्तार, जानिए वायरल वीडियो का क्या है मामला

    पांडेजी का बेटा हूं धुन पर थिरकते देसी कट्टा लहराने वाला गिरफ्तार, जानिए वायरल वीडियो का क्या है मामला

    पटना (PATNA ) हाल के दिनों में एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस वीडियो में  डीजे की धुन पर एक युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर लहराते हुए साफ तौर से नजर आ रहा है. भोजपुरी गानों की धुन पर हाथों में कट्टा घुमाते युवक को देख कर उसके साथी भी फुल मस्ती के मूड में नजर आ रहे. इस मामले में पुलिस ने हथियार के साथ आरोपी सूर्यकांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक के साथ एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. साथ ही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. 

    क्या है मामला

    दरअसल हाल के दिनों में सोशल साइट पर एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है.  वीडियो में साफ तौर से देखा जा रहा है कि चौबीस पच्चीस साल का एक युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर डीजे की धुन पर पांडे जी का बेटा हूं जैसे भोजपुरी गानाें पर नाचता नजर आ रहा है. सूत्रों की माने दो वीडियो में जो युवक डीजे की धुन पर हाथ में देसी कट्टा लेकर नाच रहा है, उसका नाम सूर्यकांत कुमार है, पटना के कदम कुआं थाना क्षेत्र के पार्क रोड इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. फिलहाल वीडियो के वायरल होते पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. कदम कुआं थाना पुलिस के संज्ञान में वीडियो के आते ही आनन-फानन में आरोपी युवक की खोजबीन तेज कर दी गई. फिलहाल वायरल वीडियो में दिख रहे युवक सूर्यकांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. 


    रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news