यात्रियों से भरी बस पलटी,20 लोग घायल,यूपी वृंदावन से पश्चिम बंगाल की नदिया जा रही थी बस

    यात्रियों से भरी बस पलटी,20 लोग घायल,यूपी वृंदावन से पश्चिम बंगाल की नदिया जा रही थी बस

    जीटी रोड पर यात्रियों से भरी बस पलटी,20 लोग घायल,यूपी वृंदावन से पश्चिम बंगाल की नदिया जा रही थी बस।


    धनबाद(Dhannad)धनबाद के गोविंदपुर- निरसा जीटी रोड पर बीते गुरुवार की देर रात को यात्रियों से खचाखच भरी एक बस पलट गई ।बस में कुल 68 यात्री सवार थे ।कुल 20 लोगों को चोट आई थी ,जिन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी के गंभीर  हताहत होने की सूचना नहीं है ।

    बताया जाता है कि यात्री बस यूपी वृंदावन से पश्चिम बंगाल के नदिया,कोलकाता जा रही थी तभी गोविंदपुर से 8 किलोमीटर आगे अंबोना मोड़ पर पलटी खा गई। दुर्घटना के कारणों को लेकर जितनी मुंह, उतनी बातें हवा में तैर रही है। एक चर्चा यह भी है कि गोविंदपुर बाजार में देर रात को वाहनों से चंदा काटा जा रहा था। इस बस से भी चंदा मांगा गया। बस चालक ने गाड़ी को तेजी से भगाया। इस क्रम में एक चंदा काटने वाले को चोट आई है। दूसरी चर्चा यह है कि गाड़ी के गियर बॉक्स में कुछ खराबी आ गई थी,, जिस वजह से बस ढलान पर खड़ी थी और अचानक वह पीछे की ओर लुढ़क गई । कुल बीस लोगों को चोट आने की खबर है। आनन-फानन में घायलों को  SNMMCHभेजा गया। ताज़ा मिली जानकारी के अनुसार  सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news