गुमला सदर अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट, हेल्थ मिनिस्टर ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

    गुमला सदर अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट, हेल्थ मिनिस्टर ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

    गुमला(GUMLA): गुमला सदर हॉस्पिटल में काफी लंबे समय से चल रही मांग आखिरकार पूरी हो गई.  सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पीएम केयर फण्ड से बने ऑक्सीजन प्लांट का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया. इस दौरान सदर हॉस्पिटल में डीसी और सिविल सर्जन सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे. इस प्लांट के उद्घाटन होने के बाद अब सदर हॉस्पिटल में पाइपलाइन के माध्यम से वार्ड में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जायेगी. इस मौके पर जिले के उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने बताया कि इसको लेकर लम्बे समय से वे परेशान थे. इसका उद्घाटन होने से अब काफी लाभ मिलेगा. वहीं जिले के सिविल सर्जन ने भी इस प्लांट के काफी उपयोग होने की बात कही. उन्होंने कहा कि ना केवल कोरोना बल्कि अन्य मरीजों को भी ऑक्सीजन आसानी से मिल पाएगा.

    रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news